Get App

IPL: 12 साल बाद शाहरुख खान से जुड़ा विवाद फिर सुर्खियों में, KKR के पूर्व डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

आईपीएल 2012 में कोलकाता नाइटराइडर्स के को ओनर शाहरुख खान की मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सिक्योरिटी गार्ड्स से कुछ विवाद हो गया था। सुरक्षा गार्ड और एमसीए के अधिकारियों के साथ विवाद के बाद शाहरुख वानखेड़े वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई थी। हालांकि अब इस मामले में केकेआर के पूर्व डायरेक्टर ने इस पूरे मामले का बड़ा खुलासा किया है

अपडेटेड May 04, 2024 पर 11:24 AM
Story continues below Advertisement
शाहरूख खान पर लगाई गई पाबंदी को बाद में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने हटा लिया था।

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders – KKR) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच 3 मई (शुक्रवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मैच खेला गया। इसके बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Bollywood superstar Shah Rukh Khan) से जुड़ा एक मामला फिर से सुर्खियां बटोरने लगा है। वानखेड़े स्टेडियम और केकेआर के को ओनर शाहरुख खान का थोड़ा पुराना इतिहास रहा है। मई 2012 में एक आईपीएल मैच (जिसमें केकेआर ने मुंबई इंडियंस को हराया था) के बाद सुरक्षा गार्ड और एमसीए के अधिकारियों के साथ हाथापाई और बहस की खबर सामने आई थी। इसके बाद शाहरुख वानखेड़े में एंट्री नहीं ले सकते थे। उनपर बैन लगा दिया गया था।

अब, केकेआर के पूर्व टीम- डायरेक्टर जॉय भट्टाचार्य इस मुद्दे पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने उस घटना पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पिछली बार जब केकेआर ने वानखेड़े में एमआई को हराया था, तब मैं भी उस डगआउट का हिस्सा था। काफी समय हो गया है। लेकिन आज वो दिन हो सकता है!

शाहरूख खान ने नहीं दी थी गाली


उस घटना के बाद केकेआर ने दो चैंपियनशिप जीतीं। शाहरुख खान ने गाली नहीं दी थी। मैं वहां मौजूद था। और अगली बार जब कोई आपकी छोटी बेटी को छेड़े तो शांत रहना।' भट्टाचार्य ने तंज कसते हुए शाहरुख खान को बैक किया। 2012 के बाद से अब तक शाहरुख खान दोबारा वानखेड़े स्टेडियम में नजर नहीं आए। विलासराव देशमुख की अध्यक्षता वाली एसोसिएशन की प्रबंध समिति ने शाहरूख खान पर 5 साल तक के लिए वानखेड़े स्टेडियम समेत एमसीए परिसर में प्रवेश पर रोक लगाई थी। शाहरुख खान पर सुरक्षा कर्मचारियों और क्रिकेट अधिकारियों के साथ झड़प में शामिल होने का आरोप लगा था।

बता दें कि इस घटना के बाद शाहरुख खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी। लेकिन यह एक असंज्ञेय अपराध (non-cognizable offence) अपराध था। इसलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था। शाहरुख खान का कहना था कि उनके साथ मौजूद बच्चों के एक ग्रुप (जिसमें उनकी बेटी भी शामिल थी) को सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा छुए जाने के बाद उन्हें उकसाया गया था। फिर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने 2015 में आधिकारिक रूप से शाहरुख खान पर लगाए गए वानखेड़े स्टेडियम में बैन को हटा लिया था।

Josh Baker Dies: युवा क्रिकेटर जोश बेकर का 20 साल की उम्र में निधन, एक दिन पहले चटकाए थे 3 विकेट

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: May 04, 2024 11:18 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।