कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders – KKR) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच 3 मई (शुक्रवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मैच खेला गया। इसके बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Bollywood superstar Shah Rukh Khan) से जुड़ा एक मामला फिर से सुर्खियां बटोरने लगा है। वानखेड़े स्टेडियम और केकेआर के को ओनर शाहरुख खान का थोड़ा पुराना इतिहास रहा है। मई 2012 में एक आईपीएल मैच (जिसमें केकेआर ने मुंबई इंडियंस को हराया था) के बाद सुरक्षा गार्ड और एमसीए के अधिकारियों के साथ हाथापाई और बहस की खबर सामने आई थी। इसके बाद शाहरुख वानखेड़े में एंट्री नहीं ले सकते थे। उनपर बैन लगा दिया गया था।
