New Rules in IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का 31 मार्च से आगाज होने जा रहा है। आईपीएल के 16वें सीजन का पहला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच 31 मार्च को खेला जाएगा। यह मैच गुजरात में स्थित अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस बार टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच कुल 70 लीग मुकाबले खेले जाएंगे। इस बीच, आईपीएल के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने इस साल कई नियमों में बदलाव किया है।
दरअसल, अब टॉस के बाद आईपीएल टीमें अपने प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगी। बीसीसीआई द्वारा नए नियमों के अनुसार, IPL टीमों के कप्तान अब टॉस से पहले खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट देने से बजाय टॉस के बाद प्लेइंग इलेवन का चयन कर सकते हैं।
खेलने की शर्तो के आर्टिकल 1.2.1 के अनुसा, प्रत्येक कप्तान को टॉस के बाद अपने अंतिम 11 खिलाड़ियों और अधिकतम पांच क्षेत्ररक्षकों के नाम लिखित में IPL मैच रेफरी को देने होंगे। विकेटकीपर की गलत हरकत के परिणामस्वरूप डेड बॉल और पांच पेनल्टी रन होंगे।
ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI की तरफ से जारी नोट में कहा गया है कि वर्तमान में कप्तानों को टॉस से पहले एक दूसरे को अपनी प्लेइंग 11 बतानी होती हैं। अब यह काम टॉस के तुरंत बाद होगा, ताकि टीमों को सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन चुनने में मदद मिले। चाहें वे पहले बल्लेबाजी कर रही हों या गेंदबाजी कर रही हों। यह टीमों को इंपैक्ट प्लेयर चुनने में भी मदद करेगा।
रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी सदस्य (Team Playing 11) को चुने जाने के बाद और खेल शुरू होने से पहले विपक्षी कप्तान की सहमति के बिना बदला नहीं जा सकता। इसका मतलब है कि टॉस के बाद अगर किसी टीम के कप्तान को लगता है कि उसे परिस्थिति के हिसाब से अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव की जरूरत है तो वह मैच शुरू होने तक ऐसा करने के लिए स्वतंत्र है।
नियमों में एक अन्य बदलाव विकेटकीपर की अनुचित गतिविधि के लिए जुर्माना लगाने से जुड़ा है। अगर वह बल्लेबाज के गेंद खेलने से पहले अपनी स्थिति में बदलाव करता है, तो विकेटकीपर द्वारा अनुचित गतिविधि में अंपायर इसे 'डेड' गेंद घोषित कर सकता है। साथ ही दूसरे अंपायर को ऐसा करने के कारण के बारे में सूचित कर सकता है। अगर उसे लगेगा तो वह बल्लेबाजी करने वाली टीम को पांच पेनल्टी रन भी दे सकता है।