IPL 2023: IPL देखने के लिए अब नहीं खर्च करने होंगे पैसे, यहां फ्री में देख पाएंगे सारे मैच

IPL 2023: दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग IPL का 16 वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। साल 2023 में IPL का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इस साल दर्शक बिना कोई भी पैसा खर्च किए यानी फ्री में IPL के सारे मैचों का लुत्फ उठा पाएंगे

अपडेटेड Jan 13, 2023 पर 9:57 AM
Story continues below Advertisement
IPL 2023: इस बार दर्शक आईपीएल के सभी मैच फ्री में देख पाएंगे

दुनिया की सबसे फेमस क्रिकेट लीग आईपीएल (IPL) का 16वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। हालांकि फिलहाल इसके तारीखों के बारे में कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है पर ऐसी उम्मीदें हैं कि यह टूर्नामेंट मार्च 2023 में शुरू हो सकता है। बता दें कि भारत सहित पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इस टूर्नामेंट के शुरू होने का इंतजार है। इससे पहले के कई सीजन को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) के टीवी चैनलों पर टेलीकास्ट किया गया था। इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Hotstar) पर भी IPL की स्ट्रीमिंग की जाती थी। जिसके लिए दर्शकों को सब्स्क्रिप्शन लेना पड़ता था यानी पैसा चुकाना पड़ता था। लेकिन इस बार IPL दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल बात ये है कि इस बार आप IPL देखने का लुत्फ फ्री में उठा सकते हैं। आइये जानते हैं इससे जुड़ी पूरी डिटेल।

Auto Expo 2023: Maruti Suzuki Fronx एसयूवी से हटा पर्दा, बुकिंग शुरू, फीचर्स और इंजन समेत तमाम डिटेल

इस बार फ्री में देख सकेंगे IPL

दरअसल इस बार IPL के डिजिटल राइट्स वायकॉम 18 (Viacome 18) के पास हैं। वयकॉम 18 के पास वूट, जियो टीवी और जियो सिनेमा (Voot, Jio Cinema And Jio TV) जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं। जिनमें से जियो टीवी और जियो सिनेमा को स्ट्रीम करने के लिए कोई भी चार्ज नहीं देना होता है। यानी अब दर्शक जियो सिनेमा पर फ्री में IPL देख पाएंगे। इसके अलावा जियो सिनेमा पर IPL को भोजपुरी, तमिल और बंगाली सहित 11 भाषाओं में दिखाया जाएगा।


अगले पांच सालों तक फ्री में देख सकेंगे IPL

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले पांच साल के लिए IPL के टीवी और डिजिटल राइट्स के लिए नीलामी की थी। जिसमें बोर्ड को कुल 48 हजार 390 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। इसके बाद अगले पांच साल तक IPL का टीवी प्रासरण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जबकि इसका डिजिटल प्रसारण वायकॉम 18 के चैनल जैसे वूट या फिर जियो सिनेमा पर किया जाएगा। जहां पर दर्शक फ्री में IPL देख पाएंगे।

पिछले महीने कोच्ची में हुआ था IPL का मिनी ऑक्शन

पिछले महीने यानी दिसंबर 2022 में कोच्ची में IPL (Indian Premier League) का मिनी ऑक्शन हुआ था। जिसमें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम करन (Sam Curran) को सबसे बड़ी कीमत में खरीदा गया था। सैम करन को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने 18.5 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था जो कि अभी तक सबसे ज्यादा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने  17.50 करोड़ रूपये में खरीदा था। इसके बाद इंग्लैंड के ही बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।