दुनिया की सबसे फेमस क्रिकेट लीग आईपीएल (IPL) का 16वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। हालांकि फिलहाल इसके तारीखों के बारे में कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है पर ऐसी उम्मीदें हैं कि यह टूर्नामेंट मार्च 2023 में शुरू हो सकता है। बता दें कि भारत सहित पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इस टूर्नामेंट के शुरू होने का इंतजार है। इससे पहले के कई सीजन को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) के टीवी चैनलों पर टेलीकास्ट किया गया था। इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Hotstar) पर भी IPL की स्ट्रीमिंग की जाती थी। जिसके लिए दर्शकों को सब्स्क्रिप्शन लेना पड़ता था यानी पैसा चुकाना पड़ता था। लेकिन इस बार IPL दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल बात ये है कि इस बार आप IPL देखने का लुत्फ फ्री में उठा सकते हैं। आइये जानते हैं इससे जुड़ी पूरी डिटेल।
