IPL 2023: कोहली और गंभीर को भिड़ना पड़ गया महंगा, BCCI ने लगाया 100% मैच फीस का जुर्माना, अफगान क्रिकेटर भी नपे

IPL 2023: लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खत्म हुए मैच के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी बहस हुई। कई खिलाडियों ने बीच बचाव किया। अब इस मामले में BCCI ने कोहली और गंभीर पर भारी भरकम जुर्माना ठोक दिया है। इसके साथ लखनऊ की ओर से खेल रहे नवीन-उल-हक़ पर भी जुर्माना लगाया गया है

अपडेटेड May 02, 2023 पर 9:12 AM
IPL 2023: विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच यह झगड़ा कोई नया नहीं है। इसके पहले साल 2013 में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League -IPL) 2023 में एक बार फिर विराट कोहली (Virat Kohli) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को आपस में भिड़ते हुए देखा गया। दोनों के बीच यह झगड़ा 1 मई को हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore -RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants -LSG) के बीच हुए मैच के बाद हुआ। इस मुकाबले में बेंगलुरु ने लखनऊ को उसी के घर में 18 रनों हरा दिया। इस मामले में दोनों खिलाड़ियों पर BCCI ने मैच की फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगा दिया है। यह मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम (Atal Bihari Vajpayee Ekana Stadium) में खेला गया था।

IPL आचार संहिता (IPL Code of Conduct के उल्लंघन के लिए दोनों दिग्गजों की पूरी मैच फीस काट दी गई है। वहीं नवीन-उल-हक को 50 फीसदी जुर्माना देना होगा। आईपीएल मीडिया रिलीज में कहा गया, 'लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर को आर्टिकल 2.21 के तहत लेवल-2 का दोषी पाया गया है। RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी इसी आरोप के दोषी पाया गया है।

कोहली और विराट के बीच तीखी बहस


दरअसल इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान लखनऊ को तीन ओवरों में 48 रनों की जरूरत थी। मैच के 17वें ओवर के दौरान नवीन और अमित मिश्रा क्रीज पर थे। इस दौरान नवीन कोहली से भिड़ गए। नवीन, कोहली के पास गए और कुछ कहने के बाद वहां से निकल गए। इस दौरान अमित मिश्रा बीच में आए। कोहली ने इसको लेकर अंपायर से बात की। इसके बाद गौतम गंभीर से भी कोहली का टकराव हुआ। दोनों के बीच बहस हुई। कोहली और गंभीर के बीच हुई बहस के दौरान केएल राहुल बीच- बचाव करने पहुंचे। हालांकि इसके बाद दोनों को ही शांत करा दिया गया। कोहली और गंभीर ने मैच के बाद हाथ भी मिलाया था।

किसकी कितनी फीस कटी?

विराट कोहली- 1.07 करोड़ (100%)

गौतम गंभीर- 25 लाख (100%)

नवीन-उल-हक- 1.79 लाख (50%)

साल 2013 में दोनों के बीच हुआ था झगड़ा

कोहली और गंभीर के बीच IPL 2013 सीजन में भी जमकर लड़ाई हुई थी। तब गौतम गंभीर कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान थे। उस समय विराट कोहली बेंगलुरु टीम के पूर्व कप्तान थे। अब इस बार वो लखनऊ टीम के मेंटर हैं।

बता दें कि इस मुकाबले में बेंगलुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रन बनाए थे। 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम 108 रन पर ढेर हो गई। लखनऊ को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।