Chennai फैंस के साथ धोनी ने कर दिया प्रैंक, जब बैटिंग के लिए जडेजा को अपनी जगह भेजा, कर दिया खेल

IPL 2024 में एमएस धोनी को बल्लेबाजी करता देखने के लिए फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। कभी-कभार ये उत्साह इतना ज्यादा होता है कि IPL के दौरान CSK के मिडिल ऑर्डर के आउट होने पर भी फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो जाती है। ये शोर होता है धोनी की एंटी के लिए, हालांकि चेपॉक स्टेडियम में धोनी ने फैंस के साथ मजाक कर दिया।

अपडेटेड Apr 09, 2024 पर 3:40 PM
Story continues below Advertisement
IPL 2024 में वायरल हो रहा है MS Dhoni का जडेजा के साथ मिलकर किया गया प्रैंक

MS Dhoni भी कम मसखरे नहीं है। CSK बनाम KKR की भिड़ंत के दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ ही मजाक कर दिया। 8 अप्रैल को CSK ने KKR को चेपॉक स्टेडियम (Chepauk Stadium) में हार का स्वाद चखाया। हालांकि मैच के दौरान धोनी खुद को मजाक करने से नहीं रोक पाए। चेन्नई फैंस (CSK fans) की एक आदत है, जब भी CSK का मिडिल ऑर्डर आउट होता है वो और तेजी से शोर मचाते हैं। ये बिगुल होता है धोनी (MS Dhoni in Match) की एंट्री का, फैंस को धोनी की बैटिंग देखने का इतना इंतजार रहता है कि अपनी ही टीम के बल्लेबाजों (CSK Batting Order) के आउट होने पर शोर मचाते हैं। भले ही धोनी कुछ ही गेंदों का सामना करे फिर भी फैंस में उत्साह रहता है।

KKR से CSK की धमाकेदार जीत

CSK और KKR के मैच के दौरान भी माहौल कुछ ऐसा ही था। शिवम दुबे के आउट होने के बाद भी चेन्नई मजबूत स्थिति में थी। दुबे जैसे ही पवेलियन की ओर रुख करने लगे एकदम से शोर बढ़ने लगा। चेन्नई के प्लेयर्स भी समझ गए कि फैंस का ये शोर धोनी की बल्लेबाजी के लिए है। वो थाला को बैटिंग करते देखना चाहते हैं।


जडेजा के साथ मिलकर धोनी का फनी मोमेंट

धोनी ने जडेजा के साथ सांठ-गांठ की और मैदान में जडेजा जाते हुए दिखाई दिए। जडेजा ने ऐसा दिखावा किया कि वो बैटिंग के लिए जा रहे हैं। फिर वो जोर से हंसे और मैदान में पहुंचने से पहले ही मुड़ गए। सपोर्ट स्टाफ और सारी टीम हंस रही थी। इसके बाद पता चला कि फैंस के साथ ये प्रैंक खुद धोनी ने प्लान किया था। तुषार देशपांडे ने बाद में बताया कि उन्होंने धोनी को कहते सुन लिया था - जाना तू ही पर बैटिंग पहले करने मैं जाऊंगा।

वायरल हो रहा है धोनी और जडेजा का मजाकिया अंदाज

IPL की लेटेस्ट वीडियो में जडेजा ने बताया कि कैसे माही अपने फैंस को पैसा वसूल मोमेंट देना चाहते थे। CSK को जीतने के लिए दो रन चाहिए थे कि तभी धोनी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। वो चाहते तो विनिंग शॉट खुद भी लगा सकते थे लेकिन उन्होंने सिंगल लिया और रुतुराज गायकवाड़ को खेलने का मौका दिया। इस मैच में रुतुराज ने 57 गेंदों में 63 रन बनाए।

MS धोनी के खिलाफ 2 पुराने बिजनेस पार्टनर ने किया मानहानि का केस, 18 जनवरी को HC में होगी सुनवाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।