IPL Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 मेगा नीलामी (ऑक्शन) के दूसरे दिन रविवार को पंजाब किंग्स ने इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) को रिकॉर्ड 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने एडेन मार्करम को 2.6 करोड़ रुपये में चुना है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में मनदीप सिंह के साथ करार किया है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अजिंक्य रहाणे को 1 करोड़ रुपये में हासिल किया।
