BCCI के सीनियर अधिकारियों के मुताबिक ODI वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल 48 घंटों के भीतर रिलीज किया जाएगा। ICC फाइनल डिटेल्स को कंफर्म करने के लिए एक खास मीटिंग करने जा रहा है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान ने ODI World Cup 2023 नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेलने से मना कर दिया है इसलिए भारत-पाक की भिड़ंत चेन्नई में देखने को मिल सकती है। पाकिस्तान इस साल Asia Cup 2023 और ICC Champions Trophy की मेजबानी करने वाला है जिसे लेकर भी कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सीज जारी है।
फाइनल शेड्यूल का सबको इंतजार
BCCI ऑफिशियल ने बताया कि 'हम ICC के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और उसके बाद शेड्यूल का प्रिंट निकालने की कोशिश करेंगे। सोमवार तक हमारे हाथों में फाइनल शेड्यूल आ जाएगा।' अगर क्रिकेट प्रेमी भारत बनाम पाकिस्तान की भिड़ंत के लिए उतावले हैं तो बता दें कि चेन्नई के अलावा दोनों टीमें बेगलुरु और कोलकाता में भिड़ती हुई दिखाई देंगी। अगर पाकिस्तान सेमी फाइनल या फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेती है तो उनके पास नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने के अलावा कोई और च्वाइस नहीं बच जाती है।
ODI World Cup 2023 के शेड्यूल की अनाउंसमेंट में देरी कुछ टेक्निकल कारणों की वजह से हो रही है। इसके अलावा भारत और पाक के बीच बरकरार टेंशन भी इसकी एक वजह है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत को धमकी दी है कि अगर भारत एशिया कप 2023 और ICC चैंपियन्स ट्रॉफी 2023 के लिए पाकिस्तान नहीं आएगा तो वो भी ODI World Cup 2023 के लिए भारत नहीं आएंगे।
एशिया कप के लिए बीच का रास्ता
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक एशिया कप 2023 के लिए एक बीच का रास्ता निकाला गया है। जहां पाकिस्तान इस सीरीज के चार मैच होस्ट करेगा वहीं बाकि के 9 मैच यहां तक की भारत बनाम पाकिस्तान भी श्री लंका में खेला जाएगा। ICC चीफ Greg Barclay और सीईओ Geoff Allardice ने भी पाकिस्तान दौरा किया और ये सुनिश्चित किया कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ODI World Cup 2023 में जरूर हिस्सा ले।