रोजर बिन्नी के BCCI अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ, सचिव पद पर बरकरार रहेंगे अमित शाह के बेटे जय शाह

पिछले एक हफ्ते की कई दौर की बातचीत और बैक-चैनल चर्चा के बाद, यह तय किया गया कि 67 साल के बैंगलोर के रहने वाले रोजर बिन्नी (Roger Binny) BCCI के 36वें अध्यक्ष होंगे

अपडेटेड Oct 11, 2022 पर 1:18 PM
रोजर बिन्नी के BCCI अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ

भारत के 1983 विश्व कप विजेता नायक रोजर बिन्नी (Roger Binny) BCCI के नए अध्यक्ष (BCCI President) बनने के लिए तैयार हैं। सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) 18 अक्टूबर को बोर्ड की AGM में उनकी नियुक्ती का रास्ता साफ करेंगे। गांगुली ने तीन साल से BCCI के अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं।

Mint के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते की कई दौर की बातचीत और बैक-चैनल चर्चा के बाद, यह तय किया गया कि 67 साल के बैंगलोर के रहने वाले बिन्नी बोर्ड के 36वें अध्यक्ष होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह (Jay Shah) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए BCCI सचिव बने रहेंगे। ICC बोर्ड में भी भारत का प्रतिनिधित्व शाह ही करेंगे। ये जिम्मेदारी पहले गांगुली के पास थी।


बोर्ड में और क्या होंगे बदलाव?

इसके अलावा BCCI कैबिनेट में अकेले कांग्रेसी राजीव शुक्ला हैं, जो उपाध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। वहीं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण सिंह धूमल, अब IPL के चेयरमैन बनेंगे। वह बृजेश पटेल की जगह लेंगे।

प्रभावशाली महाराष्ट्र BJP नेता आशीष शेलार नए कोषाध्यक्ष होंगे। इसका मतलब है कि वह मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के अध्यक्ष नहीं बनेंगे। उन्हें शरद पवार गुट के समर्थन से भूमिका निभानी थी

वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के करीबी देवजीत सैकिया नए ज्वाइंट सचिव के रूप में जयेश जॉर्ज की जगह लेंगे।

सचिन तेंदुलकर ने MP क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य क्यूरेटर को दिया 'स्पेशल गिफ्ट', सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

हालांकि, BCCI ICC अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेगा या नहीं, यह अभी तय नहीं हुआ है। PTI ने BCCI के एक सूत्र के हवाले से बताया है कि केंद्र सरकार के एक प्रभावशाली मंत्री ने बोर्ड के गठन में पदों को तय करने में अहम भूमिका निभाई है।

बिन्नी 18 अक्टूबर को मुंबई में AGM में आधिकारिक तौर पर BCCI का कार्यभार संभालेंगे। किसी भी पद के लिए कोई चुनाव नहीं होगा, क्योंकि सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना जाएगा।

मीडिय पेसर गेंदबाज बिन्नी, 1983 में भारत की ऐतिहासिक विश्व कप जीत के वास्तुकारों में से एक थे। आठ खेलों में, उन्होंने 18 विकेट लिए, जो उस पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।