रोहित शर्मा ने अमेरिका में खोली अपनी क्रिकेट अकादमी, USA के क्रिकेट टैलेंट को मंच देंगे इंडियन कैप्टन

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में क्रिनसिंकिंगडम नाम से अपनी क्रिकेट अकादमी शुरू की है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा दुनिया भर में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं। पूरी दुनिया में रोहित के करोड़ों की तादाद में फैंस मौजूद हैं। भारत में भी रोहित क्रिकिंगडम चलाते हैं। अब वे इसे धीरे-धीरे विदेशों में भी फैलाने के बारे में सोच रहे हैं।

अपडेटेड Aug 06, 2023 पर 1:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में क्रिनसिंकिंगडम नाम से अपनी क्रिकेट अकादमी शुरू की है

इंडियन क्रिकट टीम (Indian Cricket Team) के कैप्टन और हिटमैन के नाम से फेमस रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में क्रिनसिंकिंगडम नाम से अपनी क्रिकेट अकादमी शुरू की है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा दुनिया भर में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं। पूरी दुनिया में रोहित के करोड़ों की तादाद में फैंस मौजूद हैं। भारत में भी रोहित क्रिकिंगडम चलाते हैं। अब वे इसे धीरे-धीरे विदेशों में भी फैलाने के बारे में सोच रहे हैं।

अमेरिका के क्रिकेटरों को मिलेगा बेहतर मंच

रोहित की इस अकादमी से अमेरिका के उभरते और टैलेंटेड क्रिकेटर्स को एक बेहतरीन मंच मिल सकेगा। हाल ही में अमेरिका में मेजर क्रिकेट लीग (MLC) की कीमयाब मेजबानी के बाद इस देश ने क्रिकेट के प्रति अपने प्यार को पूरी दुनिया में उजागर किया। रोहित शर्मा के बिजनेस पार्टनर चेतन सूर्यवंशी ने अकादमी के उद्घाटन की जानकारी दी और भारतीय कप्तान और अन्य भागीदारों के साथ एक तस्वीर साझा की और कैप्शन दिया कि यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में रोहित शर्मा की क्रिकिंगडम क्रिकेट अकादमी का प्री लॉन्च समारोह।


वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर नजर आए थे भारतीय कप्तान

इस बीच, रोहित शर्मा को आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के दौरान मैदान पर देखा गया था। इसके अलावा शर्मा इन दिनों मैदान के बाहर अपने समय का आनंद ले रहे हैं और 30 अगस्त से शुरू होने वाले आगामी एशिया कप 2023 में वापस एक्शन में दिखाई देंगे। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में होने वाले वनडे विश्वकप में भी भाग लेने के लिए तैयार है। भारत ने अपना पिछला वर्ल्डकप भी अपनी ही मेजबानी में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2011 में जीता था। वहीं भारतीय टीम इस साल का वर्ल्ड कप को जीतना चाहेगी। साल 2013 की चैंपियंस ट्राफी की जीत के बाद से ही भारतीय टीम कोई भी ICC ट्रॉफी नहीं जीत सकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।