भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह का अब एक और कार्यकाल बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने BCCI को अपने संविधान में संशोधन करने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही BCCI के अध्यक्ष, सचिव और पदाधिकारियों के लिए पहले कार्यकाल के बावजूद लगातार दो और कार्यकाल बढ़ाने का रास्ता खुल गया है।
