IPL में होगी सौरव गांगुली की वापसी, Delhi Capitals के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का संभालेंगे पद

सौरव गांगुली 2019 में इस फ्रेंचाइजी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर थे। ये समझा जाता है कि फ्रेंचाइजी ने हालिया नीलामी में मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और गांगुली दोनों के सुझावों को माना था

अपडेटेड Jan 03, 2023 पर 4:50 PM
IPL में होगी सौरव गांगुली की वापसी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) अप्रैल में शुरू होने वाले आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) से दिल्ली कैपिटल्स टीम (Delhi Capitals) के क्रिकेट निदेशक (Director of Cricket) के रूप में इस लीग में वापसी करेंगे। PTI के मुताबिक, IPL से जुड़े सूत्रों ने इसकी पुष्टि की।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने अक्टूबर में BCCI अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वह दिल्ली कैपिटल्स के अलावा इस फ्रेंचाइजी से जुड़ी ILT20 की टीम दुबई कैपिटल्स और दक्षिण अफ्रीका की T20 लीग की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के क्रिकेट से जुड़े कामों को देखेंगे।

इस मामले की जानकारी रखने वाले IPL के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर PTI से कहा, "जी हां, सौरव इस साल से दिल्ली कैपिटल्स के साथ वापसी करेंगे। फ्रेंचाइजी और उनके बीच इसे लेकर चर्चा हुई है।"


सूत्र ने कहा, "उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के साथ काम किया है, इसके मालिकों के साथ उनकी अच्छी समझ है। अगर वह IPL में काम करना चाहेंगे, तो हमेशा दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही करेंगे।"

गांगुली 2019 में इस फ्रेंचाइजी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर थे। ये समझा जाता है कि फ्रेंचाइजी ने हालिया नीलामी में मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और गांगुली दोनों के सुझावों को माना था।

पूर्व सलामी बल्लेबाज गांगुली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ अपनी पार्टनरशिप को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।

Rishabh Pant: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार एक्सीडेंट में क्रिकेटर ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

क्रिकेट के मैदान पर प्रतिद्वंद्वी होने के बाद, गांगुली और पोंटिंग IPL के पहले सीजन में KKR की तरफ से पहली बार एक साथ खेला।

इसके बाद IPL 2019 में दोनों खिलाड़ी एक बार फिर साथा आए। तब पोंटिंग DC की मेन कोच और गांगुली उस टीम के मेंटर थे।

गांगुली IPL 2023 में DC के लिए एक ठोस कोर बनाने में पोंटिंग के साथ एक एक्टिव रोल निभाएंगे। फिलहाल उनका सबसे अहम काम है कि टीम के लिए एक लिए एक कप्तान तैयार करना।

ऐसा इसलिए क्योंकि कई रिपोर्ट में ये दावे किए जा रहे हैं कि DC की रेगुलर कप्तान ऋषभ पंत का इस IPL सीजन खेल पाना लगभग नामुमकिन है। बता दें कि 30 दिसंबर को ऋषभ पंत की कार एक्सीडेंट हो गया था। ये हादसे तब हुआ जब वे रुड़की अपने घर जा रहे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।