भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) अप्रैल में शुरू होने वाले आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) से दिल्ली कैपिटल्स टीम (Delhi Capitals) के क्रिकेट निदेशक (Director of Cricket) के रूप में इस लीग में वापसी करेंगे। PTI के मुताबिक, IPL से जुड़े सूत्रों ने इसकी पुष्टि की।
