वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका को मिली एक के बाद एक नई हार से देश में हाहाकार मच गया है। श्रीलंका सरकार ने इस निराशाजनक प्रदर्शन के खिलाफ एक्शन लेते हुए क्रिकेट बोर्ड को ही बर्खास्त कर दिया है। श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। श्रीलंका ने 2023 ODI वर्ल्ड कप में अब तक कुल 7 मैच खेले हैं जिसमें से उसने सिर्फ 2 ही मैच जीते हैं। टीम सेमी फाइनल से लगभग बाहर है। श्रीलंका को पिछले मैच में भारत ने 302 रनों से हराया था। आज बांग्लादेश के खिलाफ टीम दिल्ली स्टेडियम में भिड़ेगी। हालांकि भारत से इतने बड़े अंतर से मिली हार के बाद खेल मंत्रालय ने क्रिकेट बोर्ड के प्रति कड़ा रुख इख्तियार किया है।