Get App

श्रीलंका की हार पर फैंस निराश, लंकाई खेल मंत्री ने क्रिकेट बोर्ड को किया बर्खास्त

कभी क्रिकेट में जिस टीम का दबदबा होता था जिसकी गेंदबाजी से बल्लेबाजों थर-थर कांपते थे। वो टीम सेमी फाइनल ODI वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई है। ऐसे में निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से श्रीलंका के खेल मंत्री ने क्रिकेट बोर्ड को ही बर्खास्त कर दिया है। क्रिकेट बोर्ड की जगह एक अंतरिम समिति सारे अहम फैसले लेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 06, 2023 पर 12:54 PM
श्रीलंका की हार पर फैंस निराश, लंकाई खेल मंत्री ने क्रिकेट बोर्ड को किया बर्खास्त
7 सदस्यीय समिति में रणतुंगा के अलावा सुप्रीम कोर्ट के दो रिटायर्ड जस्टिस भी शामिल हैं।

वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका को मिली एक के बाद एक नई हार से देश में हाहाकार मच गया है। श्रीलंका सरकार ने इस निराशाजनक प्रदर्शन के खिलाफ एक्शन लेते हुए क्रिकेट बोर्ड को ही बर्खास्त कर दिया है। श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। श्रीलंका ने 2023 ODI वर्ल्ड कप में अब तक कुल 7 मैच खेले हैं जिसमें से उसने सिर्फ 2 ही मैच जीते हैं। टीम सेमी फाइनल से लगभग बाहर है। श्रीलंका को पिछले मैच में भारत ने 302 रनों से हराया था। आज बांग्लादेश के खिलाफ टीम दिल्ली स्टेडियम में भिड़ेगी। हालांकि भारत से इतने बड़े अंतर से मिली हार के बाद खेल मंत्रालय ने क्रिकेट बोर्ड के प्रति कड़ा रुख इख्तियार किया है।

क्रिकेट बोर्ड फैंस के निशाने पर

खेल मंत्रालय ने सिलेक्टर्स से भी सवाल -जवाब किए। खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने तो अपने बयान में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड कोदेशद्रोही और भ्रष्टतक कह दिया। खेल मंत्री ने बोर्ड के मेंबर्स से भी इस्तीफे की मांग की थी। फैंस ने श्रीलंका क्रिकेट सचिव मोहन डी सिल्वा के ऑफिस के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। ऐसे में बोर्ड के दूसरे सबसे बड़े अधिकारी मोहन डी सिल्वा ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

क्रिकेट बोर्ड के सदस्यों को किया बर्खास्त

खेल मंत्री के ऑफिस से जारी की गई स्टेटमेंट कुछ अहम खुलासे हुए हैं। सोमवार को खेल मंत्री द्वारा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के बाकी सदस्यों को भी बर्खास्त कर दिया गया। ऐसे में उनकी जगह विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा की अध्यक्षता में एक अंतरिम समिति नियुक्त कर दी गई है। इस 7 सदस्यीय समिति में रणतुंगा के अलावा सुप्रीम कोर्ट के दो रिटायर्ड जस्टिस भी शामिल हैं। बता दें कि श्रीलंका फिलहाल, विश्व कप 2023 प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है। बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली में हो रहे मुकाबले को जीतना लंकाई खिलाड़ियों को लिए बेहद जरूरी है। इस मुकाबले को जीतकर ही श्रीलंका 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई कर पाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें