Suresh Raina Retirement: सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को कहा अलविदा, अब IPL भी नहीं खेलेंगे

Suresh Raina Retirement: सुरेश रैना ने मंगलवार को एक ट्वीट के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अपने देश और राज्य UP का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान की बात है

अपडेटेड Sep 06, 2022 पर 1:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को कहा अलविदा

Suresh Raina Retirement: भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने 6 सितंबर को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है। सुरेश रैना ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने क्रिकेट के हर फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। अब वह IPL भी नहीं खेलेंगे।

रैना ने मंगलवार को एक ट्वीट के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने कहा, "अपने देश और राज्य UP का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान की बात है। मैं BCCI, यूपी क्रिकेट एसोसिएशन, CSK, राजीव शुक्ला और अपने सभी फैंस को उनके समर्थन और मेरी क्षमताओं में अटूट विश्वास के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

इससे पहले 2020 में रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने 15 अगस्त को एमएस धोनी की रिटायरमेंट की घोषणा के कुछ ही देर बाद अपने संन्यास की भी घोषणा कर दी थी।


हालांकि, उन्होंने 2021 में IPL खेलना जारी रखा, लेकिन 2022 सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

Vinod Kambli: भारत के पूर्व क्रिकेटर झेल रहे आर्थिक तंगी, अब मांग रहे हैं काम, बोले- सचिन तेंदुलकर को भी सब पता है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  क्योंकि एक एक्टिव भारतीय या घरेलू खिलाड़ी विदेशी लीग में नहीं खेल सकता है। इसलिए रैना को दुनिया भर में होने वाली T20 लीग में शामिल होने के लिए, यह कदम उठाना जरूरी था।

दक्षिण अफ्रीका की नई T20 लीग में खेलेंगे सुरश रैना

उन्हें अगले साल होने वाली क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की नई T20 लीग में भी देखा जा सकता है, जिसमें CSK समेत IPL फ्रेंचाइजी के स्वामित्व वाली सभी छह टीमें हैं।

दैनिक जागरण ने रैना के हवाले से कहा, "मैं दो या तीन साल तक अभी और क्रिकेट खेलना चाहता हूं। कुछ रोमांचक युवा हैं, जो उत्तर प्रदेश क्रिकेट की रैंक के जरिए आ रहे हैं। मैंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) से अपना NOC पहले ही ले लिया है। मैंने अपने फैसले के बारे में BCCI सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को सूचित कर दिया है।"

पूर्व भारतीय क्रिकेटर 10 सितंबर से शुरू हो रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के आगामी सीजन में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नेतृत्व वाली टीम में शामिल होंगे।

रैना ने कहा, "मैं रोड सेफ्टी सीरीज में खेलूंगा। दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और UAE की T20 फ्रेंचाइजी ने मुझसे संपर्क किया है, लेकिन मैंने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।"

रैना ने अपना आखिरी मैच अक्टूबर 2021 में खेला था। जब वह अबू धाबी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ CSK के लिए खेले थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।