Get App

T20 World Cup: न्यूजीलैंड को सात विकेट हराकर पाकिस्तान ने फाइनल में पक्की की अपनी जगह, केन विलियमसन बोले- इस हार को पचाना मुश्किल है

T20 World Cup: केन विलियमसन ने कहा, उन्होंने हम पर जल्दी दबाव बना दिया। पाकिस्तान ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हम डेरिल मिशेल की अविश्वसनीय पारी के साथ कुछ लय वापस पाने में कामयाब रहे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 09, 2022 पर 8:12 PM
T20 World Cup: न्यूजीलैंड को सात विकेट हराकर पाकिस्तान ने फाइनल में पक्की की अपनी जगह, केन विलियमसन बोले- इस हार को पचाना मुश्किल है
T20 World Cup: न्यूजीलैंड को सात विकेट हराकर पाकिस्तान ने फाइनल में पक्की की अपनी जगह

T20 World Cup: पाकिस्तान (Pakistan) ने T20 वर्ल्ड कप के फाइनल (T20 WC Final) में अपनी जगह पक्की कर ली है। पिछले टूर्नामेंट के उप विजेता न्यूजीलैंड (New Zealand) को सेमीफाइनल (T20 WC Semi Final) में पाकिस्तान ने सात विकेट से हराते हुए तीसरी बार T20 विश्व कप फाइनल में जगह बनाई है। पाकिस्तान ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के धीमे विकेट पर न्यूजीलैंड को चार विकेट पर 152 रन पर रोकने के बाद कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के अर्धशतकों से 13 साल बाद T20 विश्व कप फाइनल में जगह बनाई।

न्यूजीलैंड के हताश कप्तान केन विलियमसन (Kane williamson) ने कहा है कि T20 विश्व कप सेमीफाइनल में हार को पचाना आसान नहीं है, लेकिन उन्होंने माना कि इस मैच में उनकी टीम कहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तान को चुनौती देने के लिए अच्छी तरह से तैयार नहीं थी।

विलियमसन ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, "बेहद निराशाजनक है कि हम पाकिस्तान को कड़ी चुनौती नहीं दे पाए। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हमें पछाड़ दिया। हमारे लिए इस हार को पचाना मुश्किल है। बाबर और रिजवान ने हमें दबाव में डाल दिया।"

T20 World Cup: 'पाकिस्तान ने हम पर जल्दी दबाव बना दिया था'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें