Women's IPL 2023: महिला आईपीएल से मालामाल हुआ BCCI, Viacom18 ने 951 करोड़ रुपये में हासिल किया मीडिया राइट्स

महिला इंडियन प्रीमियर लीग (WIPL) के मीडिया राइट्स (WIPL Media Rights) को Viacom18 ने हासिल कर लिया है। WIPL के मीडिया राइट्स से भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को 951 करोड़ रुपये मिले हैं। 2023 से 2027 तक महिला आईपीएल के मीडिया राइट्स viacom18 के पास ही रहेंगे

अपडेटेड Jan 16, 2023 पर 1:44 PM
Story continues below Advertisement
BCCI के सचिव जय शाह ने ट्वीट करते हुए Viacom18 को बधाई दी और साथ ही आगामी महिला आईपीएल को लेकर यह एक बहुत बड़ा कदम बताया है

Women's IPL 2023: महिला इंडियन प्रीमियर लीग (WIPL) के मीडिया राइट्स (WIPL Media Rights) को वायकॉम-18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (Viacom18 Media Private Limited) ने हासिल कर लिया है। महिला इंडियन प्रीमियर लीग (WIPL) के मीडिया राइट्स से भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को 951 करोड़ रुपये मिले हैं। Viacom18 और बीसीसीआई के बीच अगले पांच साल यानी 2023 से 2027 तक के लिए यह करार हुआ है।

एक मैच की वैल्यू 7 करोड़ 9 लाख रुपए बताई जा रही है। महिला आईपीएल के सन्दर्भ में यह के बहुत बड़ा कदम बताया जा रहा है। यह जानकारी खुद बीसीसीआई के सचिव जय शाह (BCCI Secretary Jay Shah) ने ट्विटर के जरिए दी है। बता दें कि इसी साल मार्च महीने में महिला आईपीएल शुरू होने की संभावना है।

एक मैच की कीमत 7.09 करोड़ रुपये


BCCI सचिव जय शाह ने ट्वीट करते हुए Viacom18 को बधाई दी और साथ ही आगामी महिला IPL को लेकर यह एक बहुत बड़ा कदम बताया है। जय शाह ने ट्वीट किया, "महिला आईपीएल मीडिया अधिकार जीतने के लिए वायकॉम-18 को बधाई। बीसीसीआई और भारतीय महिला खिलाड़ियों में आपके विश्वास के लिए धन्यवाद। वायकॉम-18 ने 951 करोड़ रुपये देने का वादा किया है, जिसका अर्थ है अगले 5 वर्षों (2023-27) के लिए प्रति मैच मूल्य 7.09 करोड़ रुपये होगा। यह महिला क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी बात है।"

महिला IPL मीडिया राइट्स हासिल करने की दौड़ में Viacom18 के अलावा जी, सोनी और डिज्नी स्टार भी शामिल थे। लेकिन यह रेस Viacom ने जीत लिया है। फ्रेंचाइजी के लिए 25 जनवरी से आवेदन जारी किए गए थे। अब जल्द ही महिला IPL 2023 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी भी कराई जाएगी। हालांकि, इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है।

कब शुरू होगा महिला आईपीएल?

पीटीआई के मुताबिक, महिला आईपीएल का उद्घाटन सत्र 3 से 26 मार्च तक खेले जाने की संभावना है। इसके बाद पुरुषों के आईपीएल (IPL 2023) का आयोजन होगा। IPL के अध्यक्ष अरुण धूमल ने इकोनॉमिक टाइम्स से कहा था कि महिला आईपीएल में टीम के मालिक होने के लिए कॉर्पोरेट घरानों में बहुत रुचि (Lot of Interest) है। उन्होंने ईटी से कहा, 'WIPL में दिलचस्पी को देखते हुए हमें फ्रेंचाइजी मालिकों का एक अच्छा ग्रुप मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Women IPL: महिला आईपीएल के लिए रिटायरमेंट के बाद मैदान पर फिर वापसी करेंगी मिताली राज

BCCI से जारी एक बयान के मुताबिक, ‘भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला इंडियन प्रीमियर लीग में टीम के स्वामित्व और संचालन के अधिकार के लिए टेंडर इन्विटेशन (Invitation to Tender-ITT) जारी करने की घोषणा की।’

इसके मुताबिक, ‘आईपीएल की संचालन समिति एक टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से महिला इंडियन प्रीमियर लीग में एक टीम के स्वामित्व और संचालन का अधिकार प्राप्त करने के लिए प्रतिष्ठित संस्थाओं से बोली आमंत्रित करती है।’

ITT 21 जनवरी तक 5 लाख रुपये के नॉन रिफंडेबल फीस पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। बोर्ड ने बताया कि कोई भी इच्छुक पार्टी जो बोली जमा करना चाहती है, उसके लिए आईटीटी खरीदना आवश्यक है। BCCI ने कहा कि बीसीसीआई के पास अपने विवेक से किसी भी स्तर पर बोली प्रक्रिया को रद्द करने या संशोधित करने का अधिकार सुरक्षित है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।