World Cup 2023: पाकिस्तान की जानी-मानी खेल एंकर जैनब अब्बास (Zainab Abbas) इन दिनों बड़े मुसीबत में फंस गई है। मुसीबत ऐसी आई कि उन्हें भारत छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। भारत में चल रहे क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए ICC की कमेंटेटर्स लिस्ट में शामिल इस महिला पत्रकार की पिछले सोशल मीडिया कुछ ऐसी चीजें पोस्ट की गई हैं, जो आपत्तिजनक है। अब्बास पर हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के आरोप लगे हैं। जिसके बाद एहतियातन जैनब को आनन-फानन में भारत भी छोड़ना पड़ा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जैनब अब्बास सुरक्षित रूप से दुबई पहुंच गई हैं।
जैनब मौजूदा ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए भारत में थीं। अब्बास पर साइबर क्राइम और पुराने हिंदू विरोधी ट्वीट का आरोप है। एक वकील ने अब्बास के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जैनब ICC की ब्रॉडकास्ट टीम में शामिल थीं। वह पाकिस्तान के पहले मैच के दौरान स्टेडियम में नजर आई थीं।
इन धाराओं के तहत FIR दर्ज करने का अनुरोध
वकील विनीत जिंदल (Vineet Jindal) की पोस्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने जैनब के खिलाफ दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें IPC की धारा 153A, 295, 506, 121 और आईटी की धारा 67 के तहत FIR दर्ज करने का अनुरोध किया गया। यहां तक कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council -ICC) और BCCI सचिव जय शाह को भी टैग किया था। जिसमें उन्हें मौजूदा वनडे विश्व कप के लिए कमेंटेटरों की टीम से बर्खास्त करने के लिए कहा गया। इसके बाद जिंदल ने बताया कि अब्बास को कथित तौर पर भारत से डिपोर्ट कर दिया गया है। इसके लिए जिंदल ने BCCI और गृह मंत्रालय धन्यवाद दिया है। वकील ने आरोप लगाया कि ये आपत्तिजनक ट्वीट लगभग नौ साल पहले पोस्ट किए गए थे। मूल रूप से जैनब अब्बास ने ये ट्वीट्स तब किए थे, जब ट्विटर पर उनका यूजर नेम 'जैनब्लोव्सर्क हुआ करता था। अब उन्होंने इसे बदलकर 'जब्बास ऑफिशियलट में अपडेट किया है।
मेकअप आर्टिस्ट रह चुकी हैं जैनब
जैनब लंबे समय से क्रिकेट एंकरिंग कर रही हैं। कई बड़े टूर्नामेंट में नजर आ चुकी हैं। वह एक बच्चे की मां हैं, लेकिन क्रिकेट के प्रति काफी समर्पित है। जैनब क्रिकेट एंकर के अलावा मेकअप आर्टिस्ट भी रह चुकी हैं। उनके पिता नासिर अब्बास क्रिकेटर रह चुके हैं। जैनब के पाकिस्तान सहित कई देशों में प्रशंसक हैं। लेकिन इस बार भारत में वह अलग विवाद में फंस गई हैं।