World Cup 2023: पाकिस्तान की जानी-मानी खेल एंकर जैनब अब्बास (Zainab Abbas) इन दिनों बड़े मुसीबत में फंस गई है। मुसीबत ऐसी आई कि उन्हें भारत छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। भारत में चल रहे क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए ICC की कमेंटेटर्स लिस्ट में शामिल इस महिला पत्रकार की पिछले सोशल मीडिया कुछ ऐसी चीजें पोस्ट की गई हैं, जो आपत्तिजनक है। अब्बास पर हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के आरोप लगे हैं। जिसके बाद एहतियातन जैनब को आनन-फानन में भारत भी छोड़ना पड़ा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जैनब अब्बास सुरक्षित रूप से दुबई पहुंच गई हैं।
