World Cup 2023: मेजबान भारत (India) और पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच रविवार 19 नवंबर को यहां विश्व कप फाइनल (World Cup Final) के दौरान अहमदाबाद शहर और नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में 6000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स उन प्रमुख हस्तियों में से होंगे, जिनके शहर के मोटेरा इलाके में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल के दौरान मौजूद रहने की उम्मीद है।
