साइक्लोन 'रेमल' रविवार रात बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के बीच तट से टकरा गया है। यह पश्चिम बंगाल से आगे निकल चुका है। थोड़ी देर बाद कमजोर पड़ने के आसार हैं। जब यह बंगाल के तट पहुंचा, तब इस दौरान हवा की रफ्तार 135 किमी प्रति घंटे थी। साइक्लोन रेमल की वजह से बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। कई जगह पेड़ गिर गए हैं। इतना ही नहीं कई घरों को भारी नुकसान हुआ है। कुछ मलबे में बदल गए हैं। वहीं, आंधी-पानी में कोलकाता में दीवार गिरने से एक की मौत हो गई है। बांग्ला देश में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कोलकाता में 3 लोग घायल हो गए हैं।
