कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ दूसरे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्वालीफायर के दौरान लीग की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण फटकार लगाई गई है।
इंडियन प्रीमियर लीग आचार संहिता (IPL Code of Conduct) के उल्लंघन के चलते दिनेश कार्तिक को यह फटकार लगाई गई है। आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है।
उस घटना का उल्लेख नहीं किया गया है जिसकी वजह से फटकार लगी है लेकिन रोमांचक मुकाबले में आउट होने के बाद कार्तिक को स्टम्प उखाड़ते देखा गया था। कार्तिक ने लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है।
Zee मामले में ऑर्डिनरी शेयरहोल्डर्स को नहीं दिया जा रहा महत्व
IPL द्वारा बुधवार को देर रात जारी बयान में कहा गया है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13 अक्टूबर को आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के कारण फटकार लगाई गई है।
बयान में आगे कहा गया है कि दिनेश कार्तिक ने आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.2 का उल्लंघन यानी लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है। इसके लिए मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
