राजधानी में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को ही गाड़ी से घसीटा, नशे में धुत था आरोपी, AIIMS के पास हुई घटना

DCP चंदन सिंह ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया, "ये घटना देर रात करीब 3.11 बजे AIIMS के गेट नंबर 2 के सामने हुई। DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) को एक कार ने 10 से 15 मीटर तक घसीटा

अपडेटेड Jan 19, 2023 पर 3:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली में दिल्ली महिलाओं आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को गाड़ी से घसीटा

देश की राजधानी में दिल्ली (Delhi) में महिलाओं की सुरक्षा (Women Security) को लेकर हमेशा से ही सवाल उठते रहे हैं, फिर चाहे वो निर्भया का मामला हो या कंझावला कांड (Kanjhawala Case) में जान गंवाने वाली अंजलि सिंह... लेकिन सोचिए कि अगर आपको ये पता चले कि दिल्ली में दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) को ही देर रात जबरन गाड़ी में घसीटने की कोशिश हुई है। बेशक सुनकर आपको भी हैरानी होगी और पुलिस प्रशासन की मुस्तौदी और राजधानी में एक बार फिर कानून-व्यवस्था की पोल भी खुलती दिख रही है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, खुद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस पूरी घटना की पुष्टि की है। दक्षिण जिला DCP चंदन सिंह ने बताया कि आज हौज़ खास थाने में एक कॉल आई। एक महिला को एक कार वाले ने गलत इशारे किए और 10-15 मीटर तक घसीटा। गरुणा वैन की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की उम्र 47 साल है और वह शराब के नशे में था। महिला का नाम स्वाति मालीवाल है। FIR दर्ज हुई है।

DCP चंदन सिंह ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया, "ये घटना देर रात करीब 3.11 बजे AIIMS के गेट नंबर 2 के सामने हुई। DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल को एक कार ने 10 से 15 मीटर तक घसीटा।"


उन्होंने बताया कि महिला ने कहा कि नशे की हालत में सफेद बलेनो कार चला रहे एक व्यक्ति ने उन्हें बुरी नीयत से कार में बैठने को कहा।

पुलिस में दर्ज की गई लिखित शिकायत के मुताबिक, जब स्वाति मालीवाल ने गाड़ी में बैठने से मना कियास तो वह चला गया और सर्विस लेन से यू-टर्न लेकर दोबारा वापस आ गया। उसने एक बार फिर उनसे कार में बैठने को कहा। महिला ने मना किया और उसे फटकारने के लिए ड्राइवर की खिड़की के पास चली गई। कार चालक ने तेजी से खिड़की का शीशा ऊपर किया। इस दौरान मालीवाल का हाथ खिड़की में फंस गया और उन्हें गाड़ी में करीब 10 से 15 मीटर तक घसीटा गया।

'ये एक घिनौना और गंभीर अपराध', UP सरकार ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत का किया विरोध

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 47 साल के हरीश चंद्र के रूप में हुई है, जो नशे की हालत में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। FIR दर्ज की गई है। आरोपी और पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। ये हादसा तब हुआ, जब स्वाति मालीवाल उसी जगह पर अपनी टीम के साथ फुटपाथ पर खड़ी थीं।

वहीं स्वाति मालीवाल ने खुद इस घटना के बारे में ट्विटर पर बताया। उन्होंने ट्वीट किया, "कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात की जांच कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा, तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। अगर दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।"

ये घटना ऐसे समय हुई, जब इससे करीब 15 दिन पहले ही एक 20 साल की युवति अंजलि सिंह को नशे में धुत पांच लोगों ने अपनी कार के नीचे करीब 13km तक घसीटा था। उस घटना में भी आरोपी बलेनो कार में सवार थे।

नए साल की देर रात दिल्ली के भयावह हिट-एंड-ड्रैग मामले में, नशे में धुत लोगों ने अंजलि सिंह की स्कूटी को टक्कर मार दी थी और उसका शरीर उनकी कार के नीचे फंस गया और गाड़ी के पहिये में फंस गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।