Get App

Delhi Air Pollution: 'आपको 24 घंटे दे रहे हैं', दिल्ली प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सरकार को सख्त चेतावनी

CJI ने कहा कि हमें लगता है कि कुछ नहीं हो रहा है और प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। केवल समय बर्बाद किया जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 02, 2021 पर 3:22 PM
Delhi Air Pollution: 'आपको 24 घंटे दे रहे हैं', दिल्ली प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सरकार को सख्त चेतावनी
SC ने प्रदूषण पर सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम (FILE)

सरकार के दावों के बावजूद दिल्ली (Delhi) में वायु प्रदूषण (Air Pollution) बढ़ा ही है, ये बात सुप्रीम कोर्ट (SC) ने पिछले कुछ हफ्तों में किए गए उपायों पर असंतोष जताते हुए आज यानी गुरुवार को कही। सुनवाई के दौरान CJI एनवी रमना ने कहा, "हमें लगता है कि कुछ नहीं हो रहा है और प्रदूषण बढ़ता जा रहा है... केवल समय बर्बाद किया जा रहा है।" यह लगातार चौथा हफ्ता है जब अदालत ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के शहरों में हवाई संकट पर दलीलें सुनीं।

सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए, अदालत ने केंद्र, दिल्ली और पड़ोसी राज्यों को इंडस्ट्री और गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।

दिवाली के बाद पिछले महीने दिल्ली की एयर क्वालिटी बहुत तेजी से बिगड़ी है। हालांकि, इसके पीछे खेतों आग यानी पराली जाने को भी एक अहम कारण बताया गया था, लेकिन इसे लेकर भी केवल बहस और आरोप-प्रत्यारोप का खेल ही हुआ। एक महीना बीत जाने के बाद भी शहर को साफ हवा नहीं मिल पा रही है।

स्कूलों को फिर से खोलने पर अरविंद केजरीवाल सरकार को फटकार लगाते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि "तीन साल के बच्चे और चार साल के बच्चे स्कूल जा रहे हैं, लेकिन बड़े लोग घर से काम कर रहे हैं।" मुख्य न्यायाधीश रमना ने कहा, "हम किसी को नियुक्त करेंगे, जो आपके कामों की देखरेख करेगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें