Delhi Air Quality: दिल्ली-NCR में एक बार फिर लोगों को जहरीली हवा के चलते सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके चलते कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने आज से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज 3 को फिर से लागू करने की घोषणा की है। GRAP-3 की पाबंदियां लागू होने से अब दिल्ली-NCR में कई चीजों पर रोक लग जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को दिल्ली की एयर क्वालिटी 'गंभीर' स्तर तक खराब हो गई।
