Delhi Airport : दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 26 जनवरी से अगले आठ दिनों तक सुबह 10.20 बजे से दोपहर 12.45 बजे के बीच कोई उड़ान नहीं आएगी और न ही प्रस्थान करेगी। 19 जनवरी से 26 जनवरी तक दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 145 मिनट के लिए उड़ानों के लिए बंद रहेगा। ये पाबंदियां गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर किया गया है। बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोह में फ्लाईपास्ट के कार्यक्रम भी शामिल होते हैं।
145 मिनट बंद रहेगा दिल्ली एयरपोर्ट
बता दें कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है और यहां से प्रतिदिन करीब 1,300 उड़ानों का आवागमन होता है। विभिन्न एयरलाइनों की पहले से निर्धारित उड़ानों पर लगे पाबंदियों को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं आई है। दिल्ली एयरपोर्ट ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "19 से 26 जनवरी 2025 तक गणतंत्र दिवस सप्ताह के लिए जारी नोटम (नोटिस टू एयरमेन) के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डे से सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे के बीच कोई भी उड़ान नहीं आएगी या प्रस्थान नहीं करेगी।" दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे उड़ान की पहले से जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें।
वहीं गणतंत्र दिवस के रिहर्सल और मुख्य कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए नोएडा ट्रैफिक विभाग ने अपना ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। इस ट्रैफिक प्लान के अनुसार, 22 जनवरी की रात 10 बजे से लेकर 23 जनवरी को रिहर्सल समाप्त होने तक, और 25 जनवरी की रात 10 बजे से लेकर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम समाप्त होने तक, दिल्ली की सीमा में मालवाहक वाहनों का पूरी तरह से प्रवेश वर्जित रहेगा।