Get App

चौथी लहर की सुगबुगाहट शुरू! दिल्ली में संक्रमण के मामले 100% बढ़े, एक दिन 1934 नए केस

Coronavirus Updates: एक दिन पहले बुधवार को दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण के 928 केस थे। सिर्फ एक दिन में यह 100% से ज्यादा बढ़कर 1934 हो गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2022 पर 10:14 PM
चौथी लहर की सुगबुगाहट शुरू! दिल्ली में संक्रमण के मामले 100% बढ़े, एक दिन 1934 नए केस
दिल्ली में फिलहाल 5755 एक्टिव केस हैं

कोरोनावायरस संक्रमण की चौथी लहर का खतरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इसका अंदाजा दिल्ली में बढ़ते संक्रमण के मामलों से लगाया जा सकता है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के मामलों में 100% इजाफा हुआ है। पिछले एक दिन में दिल्ली में 1934 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को हेल्थ डिपार्टमेंट ने बताया कि दिल्ली में अब तक संक्रमण के कुल केस 19,27,394 पहुंच गए हैं। कोरोनावायरस संक्रमण की पॉजिटिविटी रेट अब बढ़कर 8.10% पहुंच गई है।

एक दिन पहले बुधवार को दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण के 928 केस थे। सिर्फ एक दिन में यह 100% से ज्यादा बढ़कर 1934 हो गए हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में संक्रमण की वजह से किसी की मौत नहीं हुई है। कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से अब तक दिल्ली में कुल 26,242 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल 5755 एक्टिव केस हैं। इनमें से 3564 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें