दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के घर पहुंची CBI, कहा- स्वागत है, हम कट्टर ईमानदार

मनीष सिसोदिया के घर पर CBI ने छापा मारा है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर निशाना भी साधा है

अपडेटेड Aug 19, 2022 पर 9:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर CBI की टीम पहुंची है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, CBI आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नंबर-1 नहीं बन पाया है।

सिसोदिया ने लगाई आरोपों की झड़ी

सिसोदिया ने कहा कि ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है। ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। सिसोदिया ने कहा कि हम दोनों के ऊपर झूठे आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा हम CBI का स्वागत करते हैं। जांच में पूरा सहयोग देंगे। ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता है।

बॉर्डर एरियाज को लेकर सरकार अलर्ट, Amit Shah ने पुलिस प्रमुखों से कहा-जनसांख्यिकीय बदलावों पर रखें पैनी नजर


माना जा रहा है कि CBI की ये कार्रवाई दिल्ली सरकार की एक्साइज पॉलिसी को लेकर है। पिछले दिनों दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने इस मामले में CBI जांच की सिफारिश की थी। सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद यह कदम उठाया गया था। इस रिपोर्ट में मनीष सिसोदिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। वहीं दिल्ली का एक्साइज विभाग मनीष सिसोदिया के अधीन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBI की टीम मनीष सिसोदिया, दिल्ली एक्साइज कमिश्नर अरावा गोपी कृष्णना के आवास समेत 21 ठिकानों पर पहुंची है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।