Delhi elections: कांग्रेस ने दिल्ली में जारी 21 उम्मीदवारों की सूची, केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित को मिला टिकट

कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। आप मुखिया अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया गया है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली से टिकट दिया गया है। इसके अलावा मुस्‍तफाबाद से कांग्रेस ने अली महंदी को अपना कैंडिडेट बनाया है। साथ ही, छतरपुर से राजिंदर तंवर और ग्रेटर कैलाश से गर्वित सिंघवी को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया गया है

अपडेटेड Dec 12, 2024 पर 10:56 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में 12 दिसंबर को ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई।

कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। आप मुखिया अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया गया है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ को बल्लीमारान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार को पड़पड़गंज से उम्मीदवार बनाया। रागिनी नायक को वजीरपुर से टिकट मिला है।

इसके अलावा मुस्‍तफाबाद से कांग्रेस ने अली महंदी को अपना कैंडिडेट बनाया है। साथ ही, छतरपुर से राजिंदर तंवर और ग्रेटर कैलाश से गर्वित सिंघवी को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया गया है। अंबेडकर नगर (सुरक्षित) सीट से जयप्रकाश को टिकट दिया गया है।

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में 12 दिसंबर को ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया था कि अगले एक घंटे में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो जाएगी। इसी के साथ उन्होंने ये भी इशारा कर दिया था कि दिल्ली कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट में किनके नाम हो सकते हैं। इस बैठक के कुछ देर बाद ही पार्टी की ओर से 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया।


कांग्रेस के 21 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट कुछ इस तरह हैः

1. नई दिल्‍ली सीट से संदीप दीक्षित

2. बादली सीट से देवेंद्र यादव

3. नांगलोई जट सीट से रोहित चौधरी

4. वजीरपुर सीट से रागिनी नायक

5. चांदनी चौक सीट से मुदित अग्रवाल

6. तिलक नगर सीट से पीएस बावा

7. बल्लीमारान सीट से हारून यूसुफ

8. कस्तूरबा नगर सीट से अभिषेक दत्त

9. पटपड़गंज सीट से चौधरी अनिल कुमार

10. सीलमपुर सीट से अब्दुल रहमान

11. बुरारी सीट से मंगेश त्यागी

12. सुल्तानपुर माजरा सीट से जय किशन

13. नरेला सीट से अरुणा कुमारी

14. आदर्श नगर सीट से शिवांक सिंघल

15. शालीमार बाग सीट से प्रवीण जैन

16. सदर बाजार सीट से अनिल भारद्वाज

17. द्वारका सीट से आदर्श शास्‍त्री

18. छतरपुर सीट से राजिंदर तंवर

19. अंबेडकर नगर सीट से जयप्रकाश

20. ग्रेटर कैलाश सीट से गर्वित सिंघवी

21. मुस्‍तफाबाद सीट से अली महंदी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।