Delhi Firing: दिल्ली में एक ही दिन में दो जगह हुई फायरिंग, अलीपुर और नांगलोई में गोलीबारी से सनसनी

ये घटना ऐसे समय पर हुई, जब कुछ दिनों पहले ही देश की राजधानी में गोलीबारी हुई थी, जिसमें कथित तौर पर बंबीहा गिरोह शामिल है, जिसे मुख्य रूप से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कट्टर प्रतिद्वंद्वी के रूप में जाना जाता है। घटना शनिवार (26 अक्टूबर) शाम की है, जब बाइक सवार दो हमलावरों ने दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक व्यापारी के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की

अपडेटेड Nov 04, 2024 पर 7:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Delhi Firing: अलीपुर इलाके में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग

एक चौंकाने वाली घटना में, बाहरी-उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावर प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस के पास पहुंचे और अंधाधुंध गोलीबारी की। फायरिंग के बाद हमलावर घटनास्थल से भाग निकले। फिलहाल घटना की जांच के लिए अलीपुर पुलिस और क्राइम सीन मौके पर मौजूद है।

ये घटना ऐसे समय पर हुई, जब कुछ दिनों पहले ही देश की राजधानी में गोलीबारी हुई थी, जिसमें कथित तौर पर बंबीहा गिरोह शामिल है, जिसे मुख्य रूप से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कट्टर प्रतिद्वंद्वी के रूप में जाना जाता है।


दिल्ली में एक दिन में दो बार फायरिंग

वहीं पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं। दोनों में से किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने बाहरी-उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर गोलीबारी की और मौके से भाग गए।

पुलिस के मुताबिक, दूसरी घटना बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि दूसरे मामले में निशाना एक फर्नीचर की दुकान थी।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया कि नांगलोई में शूटरों ने एक चिट छोड़ी थी, जिसमें गैंगस्टर अंकेश लाकड़ा का नाम लिखा था, साथ ही फिरौती की मांग भी की गई थी।

इससे पहले भी एक व्यापारी के घर पर चलीं गोलियां

घटना शनिवार (26 अक्टूबर) शाम की है, जब बाइक सवार दो हमलावरों ने दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक व्यापारी के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की, और अपने पीछे एक धमकी भरा नोट भी छोड़ा, जिसमें बंबीहा गैंग के कौशल चौधरी का नाम लिखा था।

हालांकि पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई रंगदारी की कॉल नहीं आई है, फिलहाल मामले की गहन जांच चल रही है।

DCP (आउटर दिल्ली) सचिन शर्मा ने कहा, "क्राइम ब्रांच ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है... अधिकारियों की ओर से दोषियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश जारी हैं।"

UP News: आगरा में भारतीय वायुसेना का MiG-29 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट ने कूदकर बचाई जान

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।