Get App

दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन को हवाला केस में ED ने गिरफ्तार किया, जानिए क्या है पूरा मामला

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर कोलकाता की एक कंपनी के साथ हवाला लेनदेन का आरोप है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2022 पर 7:57 PM
दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन को हवाला केस में ED ने गिरफ्तार किया, जानिए क्या है पूरा मामला
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर कोलकाता की एक कंपनी के साथ हवाला लेनदेन का आरोप है

अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री और दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन को ED ने हवाला मामले में 30 मई को गिरफ्तार कर लिया। ANI के मुताबिक, हेल्थ मिनिस्टर जैन पर आरोप है कि उन्होंने कोलकाता की एक कंपनी के साथ हवाला लेनदेन के तार जुड़े हुए हैं।

एक महीना पहले ED ने सत्येंद्र जैन की 4.81 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली थी। इसके ठीक एक महीने बाद एजेंसी ने जैन को गिरफ्तार कर लिया है।

सरकारी अधिकारियों के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने बताया है कि सत्येंद्र जैन पर कोलकाता की एक कंपनी के साथ हवाला लेनदेन करने का आरोप है। यह लेनदेन कैश हुआ है जो आमतौर पर मनीलॉन्ड्रिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

अरविंद केजरीवाल कैबिनेट मंत्री के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने कागजी कंपनियों से पैसा लिया है। इसके बदले में उन्होंने हवाला के जरिए कैश ट्रांसफर किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें