Credit Cards

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली समेत 8 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, केरल में बारिश के आसार

Delhi Heatwave: देश के कई राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और एमपी में लू का प्रकोप जारी होगा। हालांकि इसके कम होने के आसार हैं। वहीं केरल में आज मानसून दस्तक दे सकता है। इससे आज यहां बारिश की संभावना जताई गई है

अपडेटेड May 30, 2024 पर 10:20 AM
Story continues below Advertisement
Weather Update: देश के कई हिस्सों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

आज नौतपा का छठा दिन है। उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। इस प्रचंड गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बढ़ते तापमान के बीच राजधानी दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ले लिया है। बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है। बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के चलते आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ी सी गिरावट आ सकती है। अगले 2-3 दिनों में हालात में थोड़ा सुधार आ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक (Indian Meteorological Department - IMD) आज (30 मई) पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, ओडिशा में हीटवेव का रेड अलर्ट है। वहीं, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़, दिल्ली में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है।  वहीं 30 और 31 मई को कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

Delhi Heatwave:  दिल्ली में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (30 मई) भीषण गर्मी कम पड़ सकती है। मौसम विभाग के कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली में आज हीटवेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शहर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं धूल भरी आंधी या बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम औसत तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 79 सालों में सबसे अधिक है। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में 45.2 से 49.1 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है। दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ इलाके में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। दिल्ली में आज (30 मई) अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आईएमडी ने आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे कमी आने का भी अनुमान लगाया है।

बिहार के इन जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी

बिहार के कई जिलों में भीषण गर्म पड़ रही है। कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। बिहार के अधिकतम जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बढ़ते तापमान के बीच कई जिलों में भीषण लू भी चल रही है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, बक्सर, औरंगाबाद, गया, भभुआ और रोहतास जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में भी भीषण गर्मी और लू चलने का अलर्ट है।

केरल में बारिश के आसार

आज यानी 30 मई को केरल में मानसून पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का मानना है कि आज केरल में बारिश हो सकती है। 15 मई को मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि 31 मई तक केरल में मानसून पहुंचने क ऐलान किया था। वैसे भी पिछले कुछ दिनों से केरल में बारिश हुई है।

Delhi Rain: प्रचंड गर्मी के बीच हल्की बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस, दिल्ली-NCR में 52.3 डिग्री तक पहुंचा तापमान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।