कोहरे ने बढ़ाई टेंशन, सड़क से आसमान तक थमी रफ्तार, दिल्ली एयरपोर्ट पर 400 फ्लाइट्स को करना पड़ा घंटों इंतजार

शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर एक बार फिर से घने कोहरे ने हवाई यात्रा को प्रभावित किया। कोहरे के कारण एयरपोर्ट से कुल 19 उड़ानों को डाइवर्ट किया गया, जबकि 400 से अधिक उड़ानों में देर हुई। यह स्थिति एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन देखा गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

अपडेटेड Jan 04, 2025 पर 10:04 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Airport : कोहरे ने बढ़ाई टेंशन, सड़क से आसमान तक थमी रफ्तार

Delhi Airport News:  पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। वहीं, दिल्ली एनसीआर में ठंड के कारण सड़क पर वाहन रेंगते देखे जा सकते हैं. इसका असर हवाई सेवा पर भी पड़ा है. शनिवार को दिल्ली में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई थी, जिसके कारण सड़क से लेकर आसमान तक रफ्तार थम सी गई. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को घने कोहरे के कारण हवाई यात्रा में भारी परेशानी हुई। घने कोहरे के कारण 19 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया और 400 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी देखने को मिली।

बदल गए 19 फ्लाइट्स के रास्‍ते, 400 को करना पड़ा इंतजार

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहा. घने कोहरे के कारण राजधानी में विजिबिलिटी काफी लो रही, जिसके कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर फ्लाइट संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ. कोहरे के चलते शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट से 19 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया और 400 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी देखने को मिली। मौसम की वजह से कई फ्लाइट्स को रद्द भी करना पड़ा। IGI एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, यह मौसम की स्थिति एयरपोर्ट संचालन पर गहरा असर डाल रही है। शनिवार को 12:15 से 1:30 बजे के बीच, एयरपोर्ट पर 19 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया, जिनमें 13 घरेलू, 4 अंतरराष्ट्रीय और 2 गैर-निर्धारित फ्लाइट्स शामिल थीं।


दिल्ली एयरपोर्ट ने की ये अपील

वहीं मौसम की वजह से अबतक 45 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं हैं क्योंकि घना कोहरे के वजह से दिल्ली एयपोर्ट के संचालन पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा । वहीं शनिवार को यहां 400 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी हुई. इंडिगो ने शनिवार की सुबह अपनी फ्लाइट्स के आगमन और प्रस्थान को अस्थायी रूप से रोक दिया। हालांकि, CAT III प्रणाली के कारण कुछ फ्लाइट्स को कम लो विजिबिलिटी में संचालन की अनुमति मिलती है, फिर भी लगातार कोहरा उड़ान कार्यक्रमों को प्रभावित कर रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेक ऑफ जारी रहने के बावजूद, कैट-3 मानकों का पालन न करने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान संबंधी अपडेट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें. किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है."

दिल्ली एयरपोर्ट से रोजाना लगभग 1,300 फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं. फिलहाल मौसम की मार ने सड़क से लेकर आसमान तक की रफ्तार की धीमा कर दिया है.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।