Delhi Airport News: पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। वहीं, दिल्ली एनसीआर में ठंड के कारण सड़क पर वाहन रेंगते देखे जा सकते हैं. इसका असर हवाई सेवा पर भी पड़ा है. शनिवार को दिल्ली में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई थी, जिसके कारण सड़क से लेकर आसमान तक रफ्तार थम सी गई. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को घने कोहरे के कारण हवाई यात्रा में भारी परेशानी हुई। घने कोहरे के कारण 19 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया और 400 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी देखने को मिली।
