ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट केस में दिशा रवि गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बेंगलुरु से 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया है

अपडेटेड Feb 15, 2021 पर 8:42 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट केस में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि (Disha Ravi) को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। 4 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने टूलकिट को लेकर एक केस दर्ज किया था। दिशा पर आरोप है कि उसने किसाने से जुड़े टूलकिट को एडिट किया और उसे आगे फॉरवर्ड किया। दिशा ने साल 2018 में ग्लोबल क्लाइमेट स्ट्राइक मूवमेंट शुरू करने वाली संस्था FFF की को-फाउंडर हैं। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की एक कोर्ट में क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को पेश किया। जहां कोर्ट ने 5 दिन की दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की हिरासत में भेज दिया।

 

  


बता दें कि दिशा ने माउंट कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन किया है। वो फिलहाल गुड मिल्क कंपनी में कलीनरी एक्सपीरियंस मैनेजर हैं। दिशा के पिता  एथलेटिक कोच हैं और उनकी मां गृहिणी हैं। किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा हुई थी। किसान आंदोलन  में विदेशी हस्तियों के बीत हुए ट्वीट विवाद पर दिल्ली पुलिस ने टूलकिट को लेकर केस दर्ज किया था। टूलकिट मामले में अब दिशा रवि को गिरफ्तार किया गया है।

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।