दिल्ली में बूंदा-बांदी से कम हुआ प्रदूषण, GRAP-4 के तहत लगे प्रतिबंध हटाए गए, GRAP-3 रहेगा जारी

Delhi Pollution: CAQM ने बयान में कहा, "GRAP पर CAQM उप-समिति ने... दिल्ली के AQI के 350 अंक को पार करने पर रिवाइज्ड GRAP के फेज-III और फेज-IV दोनों को लागू कर दिया... क्योंकि कल का AQI 386 दर्ज किया गया था और इसमें तेजी से बढ़ोतरी होने लगी थी, जो 400 अंक को भी पार करने की संभावना को दर्शाता है

अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 9:02 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली में बूंदा-बांदी से कम हुआ प्रदूषण, GRAP-4 के तहत लगे प्रतिबंध हटाए गए, GRAP-3 रहेगा जारी

हल्की बारिश से इलाके में एयर क्वालिटी में सुधार होने के बाद, अधिकारियों ने दिल्ली और आसपास के शहरों में प्रदूषण के कारण लगाए गए प्रतिबंध हटा दिए हैं। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने आज एक बयान में कहा कि उसने GRAP-4 को निरस्त कर दिया है, जो एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के 400 अंक से ऊपर चले जाने पर पालन किए जाने वाले नियमों का एक सेट है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) लेवल 3 प्रभावी रहेगा।

CAQM ने बयान में कहा, "GRAP पर CAQM उप-समिति ने... दिल्ली के AQI के 350 अंक को पार करने पर रिवाइज्ड GRAP के फेज-III और फेज-IV दोनों को लागू कर दिया... क्योंकि कल का AQI 386 दर्ज किया गया था और इसमें तेजी से बढ़ोतरी होने लगी थी, जो 400 अंक को भी पार करने की संभावना को दर्शाता है।"

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के बुलेटिन के अनुसार, आज दिल्ली का AQI 302 दर्ज किया गया।


इसमें कहा गया है, "IMD/IITM की ओर से उपलब्ध कराए गए मौसम संबंधी स्थितियों और वायु गुणवत्ता सूचकांक के गतिशील मॉडल और पूर्वानुमानों के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी के निचले स्तर पर रहने की संभावना है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।