Delhi Rain Update: दिल्ली में 41 साल बारिश का रिकॉर्ड टूटा, अधिकारियों की संडे छुट्टी कैंसिल, CM केजरीवाल ने किया ऐलान

Delhi Rain Update: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2 दिन से मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश के कहर को देखते हुए राज्य के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी सरकारी अधिकारियों की संडे छुट्टी कैंसिल कर दी है। उन्हें शहर भर में गंभीर जलजमाव की समस्या का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं

अपडेटेड Jul 09, 2023 पर 12:27 PM
Delhi Rain Update: दिल्ली में भारी बारिश से आफत आ गई है। सोशल मीडिया में लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं

Delhi Rain Update: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश से पूरा सिस्टम फेल नजर आ रहा है। जगह-जगह पानी भर गया है। सड़कों से लेकर गलियों और अंडरपास तक हर जगह जलजमाव की खबरें सामने आ रही हैं। लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी विभागों के अफसरों की संडे की छुट्टी कैंसल करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही अधिकारियों और  को ग्राउंड पर उतरने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया, 'कल दिल्ली में 126mm बारिश हुई। मॉनसून सीजन की कुल बारिश का 15% मात्र 12 घंटे में बरसा। लोग जलभराव से काफी परेशान हुए। आज दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर समस्या वाले इलाकों का इंस्पेक्शन करेंगे। मौसम विभाग ने आज के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।

41 साल बाद टूटा बारिश का रिकॉर्ड


दिल्ली में रविवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में 153 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो कि 1982 के बाद जुलाई में एक दिन में रिकॉर्ड बारिश है। चुनौतियां बढ़ने पर सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण पूरे शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कई इलाकों में पार्क, अंडरपास, बाजार और यहां तक कि अस्पताल परिसर पानी से लबालब भर गए हैँ। इसके चलते दिल्लीवासियों को घुटनों तक पानी से गुजरते हुए देखा जा रहा है। उनकी परेशानी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं। लोग भी मौज के मूड में आ गए। किसी ने गोवा वाला फील कहा तो किसी ने दिल्ली सरकार पर तंज कस रहे हैं।

पश्चिम दिल्ली में मकान की छत गिरी

लगातार हो रही बारिश के बीच एक और हादसे की भी खबर सामने आ रही है। मछली मार्केट के पास एक 40 गज के मकान का ऊपरी छत भर भराकर नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। इसमें 2 बच्चे घायल हो गए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

गाड़ी नहीं कश्ती चाहिए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।