Delhi Rain Updates: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य से पांच डिग्री कम था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ये जानकारी दी। IMD के अनुसार, दिल्लीवासियों की सुबह सुहावनी रही और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने कहा कि रिलेटिव ह्यूमिडिटी 55% से 91% के बीच रही। साथ ही IMD ने 29 मई को दिल्ली में बारिश (Rain) का अनुमान जताया है।