Delhi School Reopen: दिल्ली में 20 नवंबर से फिर से खुलेंगे स्कूल, केजरीवाल सरकार ने दिए आदेश

Delhi School Reopen: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार (20 नवंबर 2023) से सभी सरकारी और निजी स्कूल पहले की तरह खोल दिए जाएंगे। समय से पहले दिया गया विंटर वैकेशन खत्म कर स्कूल खोलने की इजाजत दी गई है। दिल्ली सरकार ने नोटिस जारी कर इस बात की जानकारी दी है। GRAP-4 हटने के बाद यह आदेश दिया गया है

अपडेटेड Nov 19, 2023 पर 8:18 AM
Delhi School Reopen: दिल्ली में 9 नवंबर 2023 से 18 नवंबर 2023 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था।

Delhi School Reopen: दिल्ली-NCR के लोगों को जानलेवा प्रदूषण से कुछ राहत मिली। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हवाओं की दिशाओं में बदलाव आया है। जिससे दिल्ली वालों को राहत मिली है। इसके बाद प्रदूषण की रोकथाम से जुड़े आयोग CQAM ने GRAP-4 की सबसे सख्त पाबंदियों को हटा लिया। ऐसे में दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सोमवार (20 नवंबर 2023) से खोल दिए जाएंगे। सरकारी आदेश में कहा गया है कि प्री स्कूल से लेकर 12वीं तक में अब ऑफलाइन क्लास शुरू हो जाएंगी। हालांकि आउटडोर स्पोर्ट्स एक्टिविटी (Sports Activity) पर रोक जारी रहेगी। दरअसल, बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से राजधानी में समय से पहले विंटर ब्रेक (Winter Break) घोषित कर दिया गया था।

दिल्ली में GRAP-3 के तहत आने वाली पाबंदियां अब भी जारी हैं। इससे प्राइवेट कंस्ट्रक्शन और BS-3/4 डीजल गाड़ियों पर पाबंदी लगू है। आयोग ने दिल्ली-एनसीआर के अधिकारियों से नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है। दिल्ली और एनसीआर सभी जगह शनिवार को हवा में सुधार दिखा और औसत AQI शुक्रवार के मुकाबले कम हो गया है।

दिल्ली में 18 नवंबर तक छुट्टी घोषित की गई थी


दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए 18 नवंबर तक छुट्टी घोषित की गई थी। उस समय दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में होने के कारण 9 नवंबर 2023 से 18 नवंबर 2023 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। अब दिल्ली सरकार ने जारी आदेश में कहा है कि राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ है। ऐसे में जीआरएपी की सब कमिटी ने अपने पांच नवंबर के आदेश को वापस ले लिया है। लिहाजा 20 नवंबर से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल खोल दिए जाएंगे। हलांकि, जारी किए गए नोटिस में आउटडोर एक्टिविटीज और मॉर्निंग असेम्बली को अगले एक हफ्ते तक न करने को कहा गया है।

Halal Products Ban: UP सरकार ने राज्यभर में बैन किए हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट, कई कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज

GRAP-4 हटने से यह छूट मिली

1 - दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की वजह से बंद स्कूल और कॉलेज खुल सकेंगे।

2 - जरूरी सामान से जुड़े ट्रकों, LNG/CNG और इलेक्ट्रिक ट्रकों के साथ अन्य ट्रक भी अब चल सकेंगे।

3 - NCR से दिल्ली आ-जा सकेंगी गाड़ियां, अभी तक इलेक्ट्रिक, CNG, BS-6 डीजल गाड़ियों की ही एंट्री होती थी।

4 - डीजल के रजिस्टर्ड मीडियम/हेवी गुड़्स वीइकल चल सकेंगे।

5 - हाइवे, रोड, फ्लाइओवर, ओवरब्रिज, पाइपलाइन, पावर से जुड़े सरकारी प्रोजेक्ट पर काम होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।