Weather Report: दिल्ली में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। दिल्ली में पहली बार तापमान 52.3 डिग्री पर पहुंच गया है। दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच कुछ देर बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ बारिश ने थोड़ी राहत दी। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री पहुंच गया था। राजधानी में पहली बार तापमान 52 डिग्री के लेवल को पार कर गया। राहत की बात है कि अगले 24 घंटे में मानसून केरल पहुंच सकता है।