Delhi traffic updates: अग्निपथ विरोध और कांग्रेस प्रदर्शन के बीच राजधानी के इन रास्तों पर आज जाने से बचें

कांग्रेस (Congress Protest) पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ता सैन्य भर्ती योजना अग्निपथ (Agnipath Protest) के साथ-साथ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ का विरोध कर रहे हैं

अपडेटेड Jun 20, 2022 पर 1:19 PM
अग्निपथ विरोध और कांग्रेस प्रदर्शन के बीच राजधानी के इन रास्तों पर आज जाने से बचें

Delhi traffic updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के कुछ हिस्सों में सोमवार को अलग-अलग रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) लगा है। क्योंकि कांग्रेस (Congress Protest) पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ता सैन्य भर्ती योजना अग्निपथ (Agnipath Protest) के साथ-साथ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ का विरोध कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर पहुंचे हैं। जांच एजेंसी की तरफ से उनसे पूछताछ का यह चौथा दिन है।

दिल्ली का लेटेस्ट ट्रैफिक अपडेट:


दिल्ली-नोएडा-दिल्ली फ्लाईवे, मेरठ एक्सप्रेसवे, आनंद विहार, सराय काले खां, प्रगति मैदान और राष्ट्रीय राजधानी के दूसरे हिस्सों में भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को 20 जून को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन से बचने के लिए कहा है।

शहर की यातायात पुलिस ने कहा कि लोगों को आज दोपहर 12 से 5 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड से भी बचना चाहिए।

ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर जानकारी दी कि स्पेशल ट्रैफिक व्यवस्था के कारण गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे नई दिल्ली में बसों की मूवमेंट बंद रहेगी।

Agnipath protests LIVE Updates

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को दोपहर 12 बजे तक मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड से बचने की सलाह दी है।

14 जून को घोषित अग्निपथ योजना के तहत सशस्त्र बलों में साढ़े 17 से 21 साल की उम्र के युवाओं को केवल चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। इसमें से हर एक बैच से 25% 'अग्निवीरों' को 15 और सालों तक आगे के लिए भर्ती किया जाएगा।

हालांकि, बाद में सरकार ने 2022 में भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा (Upper Age Limit) को 23 साल तक बढ़ा दिया था। कांग्रेस का दावा है कि यह योजना "युवा विरोधी" है और सेना को "नष्ट" करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।