Delhi University: डीयू में शुरू किये जाएंगे जॉब दिलवाने वाले कोर्सेज, जानें डिटेल्स

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University -DU) अपने ओपन लर्निंग कैंपस में नामांकित छात्रों के लिए जॉब ऑरिएन्टेड कोर्सेज देने के लिए सेंटर बना सकता है

अपडेटेड Mar 21, 2022 पर 5:03 PM
Delhi University: डीयू में शुरू किये जाएंगे जॉब दिलवाने वाले कोर्सेज, जानें डिटेल्स

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University -DU) अपने ओपन लर्निंग कैंपस में नामांकित छात्रों के लिए जॉब ऑरिएन्टेड कोर्सेज देने के लिए सेंटर बना सकता है। 22 मार्च को होने वाली एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। डीयू छात्रों को करियर बनाने की दिशा में जॉब दिलवाने वाले कोर्सेज पर फोकस करेगा और इसके लिए सेंटर बनाए जाएगा, जो छात्रों की मदद करेगा।

जॉब दिलाने वाले कोर्सेज पर होगा फोकस

कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक पायल मागो ने न्यूज एजेंसी को बताया कि इस केंद्र में एक मीडिया केंद्र होगा और छात्रों को ऑनलाइन और एक्सपेरिमेंटल लर्निंग कोर्सेज मुहैया कराएं जाएंगे। स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए कौशल आधारित पाठ्यक्रम होंगे और उनकी जरूरतों के अनुरूप तैयार किए जाएंगे।


शुरू किये जाएंगे नये कोर्स

शुरुआत में केंद्र तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम-पत्रकारिता (अंग्रेजी और हिंदी), लाइब्रेरी ऑटोमेशन सर्विस में पोस्टग्रेजुएट और मशरूम की खेती जैसे कोर्सेज शुरू करेगा। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाओं का मिश्रण होगा। इन क्लास का ऑनलाइन और ऑफलाइन रेशो 50-50 प्रतिशत या 60-40 प्रतिशत होगा।

छात्रों को नए कोर्सेज ऑफर किये जाएंगे

पत्रकारिता पाठ्यक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज के सहयोग से चलाया जाएगा जबकि अन्य पाठ्यक्रमों के लिए विशेषज्ञों की पहचान की गई है। पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार बैठक के एजेंडे के अनुसार होंगे और पाठ्यक्रमों पर नाममात्र शुल्क लगाया जाएगा और वे बिना लाभ के आधार पर चलाए जाएंगे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।