Get App

Air India को DGCA का नोटिस, मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर न मिलने से 80 साल के बुजु्र्ग की हुई थी मौत

80 साल के बाबू पटेल और उनकी पत्नी, 76 साल नर्मदाबेन पटेल, दोनों ने न्यूयॉर्क से एयर इंडिया की AI-116 फ्लाइट से उतरने पर सहायता के लिए व्हीलचेयर का अनुरोध किया था। एयर इंडिया ने कहा कि उसने व्हीलचेयर की कमी के कारण पति से इंतजार करने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बिना सहायता के पैदल ही चलने का फैसला किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2024 पर 9:47 PM
Air India को DGCA का नोटिस, मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर न मिलने से 80 साल के बुजु्र्ग की हुई थी मौत
Air India को DGCA का नोटिस, मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर न मिलने से 80 साल के बुजु्र्ग की हुई थी मौत

उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने मुंबई हवाई अड्डे (Mumbai Airport) पर विमान से टर्मिनल पर जाने के दौरान 80 साल के बुजुर्ग के गिरने के मामले में एयर इंडिया (Air India) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि शख्स को व्हीलचेयर नहीं मिली थी और गिरने की वजह से उनकी बाद में मौत हो गई थी। DGCA ने एयर इंडिया से मामले में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। DGCA ने शुक्रवार को बताया कि उसने नागरिक उड्डयन जरूरतों (CAR) के प्रासंगिक प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने को लेकर एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विमानन कंपनी को सात दिन में जवाब देने को कहा गया है।

रेगुलेटर ने घटना के मद्देनजर सभी विमानन कंपनियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है कि उन यात्रियों के लिए पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर उपलब्ध हों, जिन्हें अपनी यात्रा के दौरान विमान से चढ़ने या उतरने के दौरान सहायता की जरूरत होती है।

रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी पासपोर्ट वाले भारतीय मूल के बुजुर्ग व्यक्ति ने कथित तौर पर एयर इंडिया का टिकट लेते समय अपने और अपनी पत्नी के लिए व्हीलचेयर की सुविधा पहले से बुक कर ली थी। हालांकि, व्हीलचेयर की कमी के कारण, जोड़े के लिए एयरलाइन से केवल एक ही सहायक आया।

उस व्यक्ति की पत्नी कथित तौर पर व्हीलचेयर पर बैठी थी, उनके पति ने पैदल ही उनके पीछे-पीछे चलने का फैसला किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें