Get App

Diabetes: सफेद जामुन से करें Blood Sugar कंट्रोल, बालों में आएगी चमक, मिलेंगे ढेरों फायदे

Diabetes: सफेद जामुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसे वैक्स जम्बू, मोम सेब या पानी का सेब भी कहा जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए सफेद जामुन किसी दवा से कम नहीं है। यूनानी और चीनी दवाओं को बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पानी की मात्रा भरपूर रहती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2024 पर 7:20 AM
Diabetes: सफेद जामुन से करें Blood Sugar कंट्रोल, बालों में आएगी चमक, मिलेंगे ढेरों फायदे
Diabetes: सफेद जामुन में मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

सफेद जामुन एक ऐसा फल है। जिससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कुछ जगह इसे मोम सेब, जावा सेब, सेमारंग गुलाब-सेब, मोम जम्बू नाम से जाना जाता है। इसके बेल जैसे आकार के कारण इसे बेल फ्रूट भी कहा जाता है। यह फल गर्मी के मौसम में मिलता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। सफेद जामुन हार्ट स्किन के लिए भी फायदेमंद माना गया है। इस जादुई फल को आयुर्वेद, यूनानी और चीनी दवाओं को बनाने में काफी इस्तेमाल किया जाता है।

सफेद जामुन में मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन जैसी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इस वजह से ये गर्मियों के लिए ये एकदम परफेक्ट है। आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों के लिए सफेद जामुन है रामबाण

सफेद जामुन डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसके बीज में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है। एक फल के तौर पर खाने पर या इसके बीज को सुखाकर इसके पाउडर को पीने से भी शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसे खाने से गले का संक्रमण ठीक करना और पेट फूलने की समस्या भी दूर होती है। यह फल काफी स्वादिष्ट होता है। महिलाओं के लिए यह काफी फायदेमंद माना गया है। सफेद जामुन में करीब 93 फ़ीसदी पानी होता है। गर्मियों के दौरान शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखता है। इसलिए इसका इस्तेमाल हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें