E-Cycles Subsidy: अगर आपके पास है आधार कार्ड, सरकार देगी 5,500 रुपये की सब्सिडी, जानें कैसे

पिछले महीने ही राज्य सरकार ने ई-साइकिल खरीदने वाले लोगों को सब्सिडी देने की घोषणा की थी

अपडेटेड May 23, 2022 पर 3:33 PM
दिल्ली में ई-साइकिल खरीदने वाले लोगों को सरकार की तरफ से सब्सिडी मिलेगी।

E-Cycles Subsidy in Delhi: आप ई-साइकिल (E-cycle) खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपके पास आधार कार्ड है, तो ये आपके काम की खबर है। दिल्ली में ई-साइकिल खरीदने वाले लोगों को सरकार की तरफ से सब्सिडी मिलेगी। इसके लिए दिल्ली सरकार जल्द गाइडलाइन जारी करेगी। पिछले महीने ही राज्य सरकार ने ई-साइकिल खरीदने वाले लोगों को सब्सिडी देने की घोषणा की थी।

10 हजार की साइकिल पर मिलेगी सब्सिडी

दिल्ली सरकार 10,000 रुपये तक की साइकिल पर सब्सिडी देगी। अधिकारियों के मुताबिक एक हफ्ते में दिशानिर्देश आ जाएंगे।


दिल्लीवालों को दी जाएगी सब्सिडी

केजरीवाल सरकार ने ई-साइकिल को बढ़ावा देने के लिए योजना की घोषणा की थी। इसके तहत पहले 10,000 इलेक्ट्रिक साइकिल खरीददारों को 5,500 रुपये तक का सब्सिडी मिलेगी, जबकि पहले 1,000 खरीददारों को 5,500 ले अलग और 2,000 रुपये का फायदा मिलेगा।

ई-कार्ट खरीदने वालों को 15,000 की सब्सिडी

ई-साइकिल से शुरुआती 1,000 खरीदारों को दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन (EV) नीति के तहत 2,000 रुपये की एक्‍स्‍ट्रा सब्सिडी देने की भी घोषणा की गई थी। सरकार ने कमर्श‍ियल यूज के ल‍िए कार्गो ई-साइकिल और ई-कार्ट के पहले 5,000 खरीदारों के लिए 15,000 रुपये की सब्सिडी की भी मंजूरी दी है।

सरकार की ई-साइकिल को बढ़ावा देने की योजना

दिल्ली सरकार ई-साइकिल को बढ़ावा देने की योजना है। इसी के तहत सब्सिडी दी जा रही है। अब व्‍हीकल को खरीदने वाली कंपनी या कॉरपोरेट घरानों को भी 30,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के स्तर को कम करने के -लिए ई-साइकिल को बढ़ावा दे रही है। आधार कार्ड रखने वाले लोगों को ही सब्सिडी दी जाएगी।

Share Market Live Update: SGX NIFTY दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।