Get App

कैबिनेट ने डिजिटल ट्रांजैक्शन और यूपीआई को बढ़ावा देने के लिए किया 1300 करोड़ रुपये के इंसेंटिव का एलान

आईटी मिनिस्टर Ashwini Vaishnav ने कहा कि सरकार किसी व्यक्ति द्वारा दुकानदार को भुगतान करने पर लागू होने वाले ट्रांजेक्शन चार्ज का भुगतान करेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 15, 2021 पर 5:05 PM
कैबिनेट ने डिजिटल ट्रांजैक्शन और यूपीआई को बढ़ावा देने के लिए किया 1300 करोड़ रुपये के इंसेंटिव का एलान
आने वाले 1 साल में सरकार इस मत पर करीब 1300 करोड़ रुपये खर्च करेगी जिससे की ज्यादा से ज्यादा लोग डिजिटल पेमेंट मोड को अपना सकें।

कैबिनेट ने आज हुई अपनी अहम बैठक में देश में RuPay Debit Card और BHIM UPI के जरिए डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लक्ष्य से 1300 करोड़ रुपये के इंसेंटिव स्कीम को हरी झंडी दे दी है।

यूनियन मिनिस्टर अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट मीट खत्म होने के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेस में जानकारी देते हुए बताया कि इस स्कीम के तहत सरकार RuPay Debit Card और BHIM UPI के जरिए होने वाले छोटे ट्रांजैक्शनों को बढ़ावा देना चाहती है।

इस स्कीम पर आगे जानकारी देते हुए आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार किसी व्यक्ति द्वारा दुकानदार को डिजिटल भुगतान करने पर लागू होने वाले ट्रांजेक्शन चार्ज का भुगतान करेगी। यह भुगतान मर्चेट डिस्काउंट रेट (MDR) के हिस्से के तौर पर होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें