Get App

इंडिया कीमतों पर अल-नीनो के असर से निपटने में सक्षम है, CEA ने जताया भरोसा

नागेश्वरन ने कहा कि इंडिया से गुड्स का एक्सपोर्ट 450 अरब डॉलर पर स्थिर बना हुआ है। इसकी वजह ग्लोबल इकोनॉमी में आई सुस्ती है। सर्विसेज का एक्सपोर्ट 350 अरब डॉलर है। यह 25-30 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। इससे इंडिया के सर्विस सेक्टर की मजबूती का पता चलता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2023 पर 2:16 PM
इंडिया कीमतों पर अल-नीनो के असर से निपटने में सक्षम है, CEA ने जताया भरोसा
नागेश्वरन ने कहा कि अमेरिकी केंद्र बैंक फेडरल रिजर्व ने इंटरेस्ट रेट को लेकर सख्ती जारी रहने के संकेत दिए हैं। इससे पता चलता है कि अमेरिका में इंटरेस्ट रेट बढ़ सकते हैं।

चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (CEA) वी अनंत नागेश्वरन (V Anantha Nageswaran) ने कहा है कि इंडिया अल-नीनो के कीमतों पर पड़ने वाले असर से निपटने में सक्षम है। उन्होंने FICCI के एक कार्यक्रम में इस बारे में बताया। इस साल मानसून की बारिश पर अल-नीनो के असर का अनुमान जताया गया है। उन्होंने कहा कि इंडिया से गुड्स का एक्सपोर्ट 450 अरब डॉलर पर स्थिर बना हुआ है। इसकी वजह ग्लोबल इकोनॉमी में आई सुस्ती है। सर्विसेज का एक्सपोर्ट 350 अरब डॉलर है। यह 25-30 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। इससे इंडिया के सर्विस सेक्टर की मजबूती का पता चलता है।

Federal Reserve बढ़ा सकता है इंटरेस्ट रेट

उन्होंने कहा कि अमेरिकी केंद्र बैंक फेडरल रिजर्व ने इंटरेस्ट रेट को लेकर सख्ती जारी रहने के संकेत दिए हैं। इससे पता चलता है कि अमेरिका में इंटरेस्ट रेट बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मीडियम टर्म में एनर्जी सेक्टर में कोल, ऑयल और गैस की अहमियत बनी रहेगी। हालांकि, हमें एनर्जी के पारंपरिक स्रोतों की जगह नए ऑप्शंस के इस्तेमाल की संभावनाएं तलाशने पर जोर देना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें