केंद्र सरकार FY25 की अप्रैल-सितंबर अवधि में गवर्नमेंट सिक्योरिटीज जारी करके 7.50 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेगी। वित्त मंत्रालय ने आज 27 मार्च को एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार की पहली छमाही की यह उधारी पूरे साल के अनुमान का 53.08 फीसदी है। 2024-25 के अंतरिम बजट में केंद्र का बाजार से पूरे साल का ग्रॉस बॉरोइंग अनुमान 14.13 लाख करोड़ रुपये आंका गया था। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर शुक्रवार को नीलामी के माध्यम से बॉन्ड जारी करके सरकार की ओर से बॉरोइंग प्रोग्राम मैनेज करता है।
